फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले-पीएम मोदी ने किसानों व युवाओं से झूठ बोला, अजान के दौरान रोका भाषण

Sat, 27 Apr 2019 07:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन उन्होंने देश के युवाओं व किसानों से झूठ बोला। इस दौरान वहां अजान होने लगी तो राहुल गांधी ने अपना भाषण रोक दिया।

विज्ञापन


अजान खत्म होने पर राहुल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय योजना के तहत देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को हर साल तीन लाख 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब आंधी तृफान आता है तो नुकसान किसान का होता है लेकिन बीमा का पैसा किसान को नहीं मिलता क्योंकि बीमा अनिल अंबानी की कंपनी करती है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। उन्होंने लाखों करोड़ रुपये अपने उद्योगपति दोस्तों को दे दिए और किसानों को कुछ नहीं दिया। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी व विजय माल्या देश की जनता का पैसा लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर कर्ज का पैसा न लौटा पाने वाले किसानों को जेल में नहीं डाला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें