नामांकन के लिए जातीं पूनम सिन्हा, साथ में शत्रुघ्न सिन्हा।
- फोटो : amar ujala
पूनम सिन्हा के पास पटना, मुंबई, गुड़गांव सहित कई शहरों में 62.65 करोड़ के मकान, प्लॉट, फ्लैट व खेतिहर जमीन है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा के पास देहरादून, गुड़गांव, पटना, मुंबई, नई दिल्ली सहित कई शहरों में 1.03 अरब के मकान, फ्लैट व जमीन है। पूनम पर 17.81 करोड़ की देनदारी है जबकि शत्रुघ्न सिन्हा भी 10.67 करोड़ के देनदार हैं।
लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम भी करोड़पति हैं। उनके पास 31.79 लाख रुपये तथा पत्नी के पास 15.20 लाख की चल संपत्ति है। प्रमोद के नाम 2 करोड़ रुपये की जमीन व मकान और पत्नी के नाम 75 लाख की जमीन, मकान व फ्लैट हैं। प्रमोद कृष्णम ने नामांकन में अपनी और पत्नी की चल संपत्ति 46.99 लाख दर्शाई है।
इसमें प्रमोद के पास 12 लाख रुपये के और पत्नी के पास 15 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण हैं। प्रमोद राइफल व पिस्टल के शौकीन हैं। उनके पास 60 हजार की राइफल और 85 हजार की पिस्टल है। उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक वाद दर्ज नहीं है। प्रमोद कृष्णम राजनीति शास्त्र में एमए हैं।