कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा को यूपी में तगड़ा झटका लगेगा। उन्होंने कहा कि हम उन्हें कई सीटों पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं और जहां पर हमारा प्रत्याशी कमजोर है वहां पर ऐसे लोगों को लड़ाया है जो भाजपा का वोट काटें।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी रायबरेली में प्रचार कर रही हैं। पिछले कई दिनों से वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी समर्थन जुटाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रही हैं।