फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पीएम मोदी बोले, चार चरणों के मतदान में ही विपक्षियों के सपने हुए चकनाचूर

Tue, 30 Apr 2019 06:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी के हैदरगढ़ में जनसभा संबोधित करते हुए चार चरणों के मतदान में भाजपा को भारी समर्थन मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चार चरणों में ही विपक्ष के नेताओं के सपने चूर-चूर हो गए हैं। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि ये महामिलावटी लोग केंद्र में कमजोर सरकार चाहते हैं। ये जितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे है उतने में तो विपक्ष का नेता भी नहीं बन सकते।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि भाजपा को मिले जनसमर्थन से गठबंधन के नेताओं की नींदें उड़ गई हैं। विपक्षी दलों के नेता अब चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि अपनी जमानत बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में एनआरएचएम घोटाला हुआ। स्मारक घोटाला हुआ। चीनी मिल घोटाला हुआ और अब सपा-बसपा मिलकर मुझे रोकने के लिए एक साथ आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन स्वार्थ के लिए किया गया है। इन्हें देश के विकास से कोई लेना देना नहीं। किसी तरह सत्ता मिल जाए बस इसी कोशिश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत करते रहें। खूब मेहनत करें। विपक्ष के बहकावे में न रहें।

विज्ञापन

चुनाव बाद टूट जाएगा सपा-बसपा गठबंधन

वहीं, बहराइच में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गठबंधन पर कहा कि पहले जो लोग एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे वो अब मुझे रोकने के लिए एक साथ आ गए हैं। ये गठबंधन चुनाव बाद टूट जाएगा क्योंकि ये गठबंधन सत्ता पाने के स्वार्थ में किया गया है।

मोदी ने जनता से कहा कि वह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वोट दें। देश के अच्छे भविष्य के लिए वोट करें। सपा-बसपा देश को मजबूत सरकार नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। विपक्ष के लोग जवानों की वीरता पर सवाल उठाते हैं। जब सर्जिकल स्ट्राइक होती है और एयर स्ट्राइक होती है तो जवानों पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें