फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मेनका ने कहा विकास के मंत्र के साथ करेंगे काम पर प्रियंका गांधी पर नहीं दिया जवाब

Sat, 30 Mar 2019 12:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुल्तानपुर पहुंची केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने तिकोनिया पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह विकास का मंत्र लेकर काम करेंगी जिससे यहां के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने जितना काम महिलाओं के लिए किया है, उतना किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। महिलाओं को घर और शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

मेनका ने कहा आज अगर भारत अमेरिका, रूस व चीन की बराबरी पर खड़ा हुआ है तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण। मोदी के शासन काल में देश का दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन


वहीं, वरुण गांधी द्वारा पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी का नाम न लिए जाने पर उन्होंने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि वरुण पार्टी के लिए काम करते हैं और कल भी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का पीलीभीत से उम्मीदवार बनाए जाने पर आभार जताया।

प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में सवाल पूछने पर मेनका ने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने सुल्तानपुर से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया।

इसके पहले जब वह सुल्तानपुर पहुंची तो जिले की सीमा में पहुंचते ही ऊंचगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।


विज्ञापन

मेनका गांधी ने अपने भाषण में कही ये बातें





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें