फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता को मिला माया का साथ, बोलीं- पीएम मोदी के दबाव में आयोग ने घटाया प्रचार का समय

Thu, 16 May 2019 12:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मीडिया को संबोधित करती हुईं मायावती - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार सुबह मीडिया को संबोधित करते हुए एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है इसलिए एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि अगर प्रचार पर रोक लगानी ही थी तो सुबह से ही क्यों नहीं लगाई। यह गलत है। उन्होंने कहा कि आयोग ने बंगाल में मोदी की रैलियों को देखते हुए बृहस्पतिवार रात से प्रचार में रोक लगाई है।

बंगाल में हिंसा के लिए उन्होंने भाजपा व आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हालात बनाने की कोशिश भाजपा व आरएसएस ने यूपी में भी की थी लेकिन वह गठबंधन के आगे कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को काफी लंबे समय से टारगेट किया जा रहा है। जिससे कि भाजपा अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटा सके लेकिन जनता उनकी साजिश को समझती है और यूपी की तरह बंगाल में भी जवाब देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें