फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा योगी आदित्यनाथ पर इतनी मेहरबानी क्यों

Thu, 18 Apr 2019 07:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्रचार पर 48 घंटे की पाबंदी की समय सीमा खत्म होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मेहरबानी क्यों की जा रही है?

विज्ञापन


आयोग के प्रतिबंध की समय सीमा बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे खत्म हो गई। मायावती ने 10 बजे के बाद लगातार कई ट्वीट कर आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके मुख्यमंत्री योगी शहर-शहर मंदिरों में जाकर और दलित के घर खाना खाने का ड्रामा कर उसे प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। ऐसा करके वे चुनावी लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आयोग उनके प्रति मेहरबान है।

उन्होंने सवाल किया कि आयोग की योगी पर ऐसी मेहरबानी क्यों है? अगर आयोग का ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति मेहरबानी जारी रहेगी तो चुनाव आयोग का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। बीजेपी नेतृत्व की मनमानी जारी है। आयोग को बताना चाहिए ऐसा क्यों हो रहा है? सत्ताधारी पार्टी पर आयोग की पकड़ सख्त होगी तभी जनविश्वास पैदा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की यह संतुष्टि काफी अहम है कि चुनाव आयोग उतना लाचार नहीं है जितना वह अपने आप को साबित कर रहा है लेकिन इस तथ्य की सही जांच व परख होनी बाकी है कि आयोग निष्पक्षता से काम कर रहा है और केंद्र के आगे नतमस्तक नहीं है।

विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान से भाजपा घबराई

मायावती ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान से बीजेपी व पीएम मोदी उसी तरह घबराए हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व्यथित व व्याकुल थी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की जुबान लगातार बेलगाम हो रही है। मोदी का विपक्ष पर यह आरोप अमर्यादित है कि विपक्ष उन्हें गाली दे रहा है।

उन्होंने सलाह दी कि एक दूसरे पर टिप्पणी करने में शालीनता की सीमा न लांघी जाए। इससे भाजपा को अपनी कमजोरी छिपाने व लोगों को बरगलाने का मौका मिल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें