फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से मोदी और यूपी से योगी को हटाने तक सपा-बसपा गठबंधन जारी रहेगा: मायावती

Sun, 05 May 2019 03:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अंबेडकरनगर से गठबंधन प्रत्याशी रितेश पांडे के लिए पवित्र शिवबाबा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन से संकट में आ गई है लेकिन भाजपा के लोग किसी गलतफहमी में न रहें। गठबंधन केंद्र से मोदी और यूपी से योगी आदित्यनाथ को हटाने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा मुश्किल इसी बात से है कि बसपा आखिर क्यों डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूवमेंट को आगे बढ़ाने का काम कर रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न तो कमजोर तबकों की तरफ ध्यान दिया गया और न ही अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कुछ किया गया।

उन्होंने कहा कि बसपा का मतदाता जागरुक है। प्रदेश में गठबंधन ही है जो कि भाजपा को सबक सिखा सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस व भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि 23 मई को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर पीएम मोदी खासे घबराए हुए हैं इसलिए हताशा में बिना सोचे समझे बोल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें