फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले, कांग्रेस ने सेमीफाइनल जीता, फाइनल भी जीतेंगे

Mon, 29 Apr 2019 10:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश में जब-जब चुनाव हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया रूप लोगों के सामने आया। कभी चाय वाला तो कभी फकीर, इस चुनाव में अंबानी के घर जाने के बाद वे चौकीदार बन गये। दस लाख का सूट पहनने वाला फकीर पहली बार देखा है।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ जहां प्रचार करने गये वहां भाजपा का बंटाधार हो गया। सेमीफाइनल हमने जीत लिया है अब फाइनल भी जीतेंगे। जनता जुमलेबाजी समझ चुकी है। इस चुनाव में इन्हें करारा जवाब देगी। ये बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहीं। वह सोमवार को स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के गांव अम्मरपुर में राहुल गांधी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमने मोदी को आईना भी भेजा कि वे अपना सही रूप पहचान लें। पीएम मोदी किसानों और गरीबों का पैसा अंबानी को दे रहे हैं। नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या पैसा लेकर फरार हैं। सवाल पूछने पर अपराधी बना दिया जाता है।
विज्ञापन


कहा कि काला धन, किसानों की दोगुनी आय, दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी कहां गई। पुलवामा हमले में सबसे सुरक्षित राजमार्ग पर आतंकी कैसे पहुंचे। 42 जवान शहीद हुए। सरकार ने घटना की जांच तक नहीं कराई।



Trending Videos
विज्ञापन

'अमेठी आया तो पता चला कि स्मृति ईरानी जूता दे रही हैं'

उन्होंने यूपी के सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कि योगी ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन कराया है उनकी हार सुनिश्चित है। स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी आया तो पता चला कि वे जूता दे रही हैं। मेहमानों को क्या दिया जाता है यह अमेठी की जनता छह मई को बताएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने जो वादा किया था उसे निभाया। दो घंटे में ही किसानों के तीस हजार करोड़ रुपये माफ किए गये।

मुख्यमंत्री ने गुमटी में बैठकर पी चाय
जनसभा के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काफिला शहर अमेठी में पहुंचा जहां उन्होंने पैदल चलकर दुकानों और सड़क किनारे खड़े लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही सीएम ने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सगरा तिराहे पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सगरा तिराहे पर गुमटी में स्थित चाय की दुकान पर बेंच पर बैठकर चाय पी और लोगों से बातचीत की। चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री ने चाय का पैसा अपने पर्स से दिया। इसके बाद उनका काफिला गोसाईगंज, महराजपुर और नरैनी पहुंचा जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए अनिल मौर्य के पिता राम पियारे मौर्य से मुलाकात की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें