फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बसपा और अपना दल कमेरावादी के बीच सिर्फ इस बात पर फंसा पेच; बाकी सभी मुद्दों पर बनी सहमति; मिलेंगी इतनी सीट

Sun, 24 Mar 2024 11:35 AM IST
शाहरुख खान सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आगामी लोकसभा चुनाव में अपना दल कमेरावादी बसपा से मिलकर चुनाव लड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक कोऑर्डिनेटर के जरिए मायावती से करीब दो-तीन राउंड की बात हो चुकी है। लेकिन सिर्फ एक बात पर मामला फंसता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करने वाले अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने यू-टर्न लेते हुए अपने फैसले को रद्द कर दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि जल्द ही नई सीटों की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


तीन दिन में फैसला बदले जाने से पल्लवी की पार्टी और बसपा के साथ गठबंधन होने की संभावनाओं को बल मिला है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में पल्लवी और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच बातचीत हो चुकी है। जल्द ही गठबंधन की औपचारिक घोषणा हो सकती है। 

इस आधार पर ही उन्होंने तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को रद्द किया है। बता दें कि अपना दल (कमेरावादी) को बसपा से ऑफर की खबर सबसे पहले 'अमर उजाला ' ने (शनिवार के अंक में) प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सपा से गठबंधन तोड़ते हुए तीन दिन पहले ही पल्लवी ने फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। तभी से बसपा ने उनसे बातचीत करने के लिए एक नेशनल कोऑर्डिनेटर को लगाया है। सूत्रों के मुताबिक कोऑर्डिनेटर के जरिए मायावती से करीब दो-तीन राउंड की बात हो चुकी है।
 

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि होली के बाद पल्लवी की मायावती के साथ बैठक होना तय है। इसमें गठबंधन को अमली जामा पहनाया जा सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि बसपा के साथ होने वाले नए गठबंधन में अपना दल (कमेरावादी) के साथ ही सपा से रिश्ता तोड़ने वाली जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) समेत कई अन्य छोटे दल भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

सिंबल पर अटकी है बात
अपना दल (कमेरावादी) और बसपा के बीच गठबंधन को लेकर सभी मुद्दों पर सहमति बन गई है, लेकिन सिंबल को लेकर मामला अटका है। बसपा चाहती है कि पल्लवी पटेल बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ें। जबकि पल्लवी अपने सिंबल पर लड़ना चाहती हैं। उन्हें पांच सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें