फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित, सावधान रहें : योगी आदित्यनाथ

Fri, 05 Apr 2019 05:01 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
yogi adityanath
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुस्लिम लीग पर 'वायरस' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा? 
विज्ञापन


योगी ने एक ट्वीट में कहा 'मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वह बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। 

विज्ञापन


सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा? ये वायरस पूरे देश में फैल जाएगा।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में भी कहा '1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया। 
विज्ञापन


आज फिर वही खतरा मंडरा रहा है। हरे झंडें फिर लहर रहे हैं। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिये।'

मालूम हो कि योगी ने गुरुवार को बिजनौर में आयोजित जनसभा में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से मुस्लिम लीग के साथ मिलकर नामांकन दाखिल कर रहे हैं और सभी जानते हैं कि देश के बंटवारे में मुस्लिम लीग की क्या भूमिका था।  
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें