केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का नामांकन मंगलवार को होना है। इस दौरान वह भाजपा कार्यालय से रोड शो भी निकालेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। वाहन चालक इस दौरान बदले हुए रास्ते से जा सकेंगे। एएसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक, स्वास्थ्य भवन तिराहे से चकबस्त चौराहे के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
- अमीनाबाद से आईटी चौराहा और निशातगंज जाने वाले कलेक्ट्रेट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- निशातगंज और आईटी से आने वाले वाहन परिवर्तन चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कैसरबाग बस अड्डा रोडवेज की बसें कलेक्ट्रेट के रास्ते पर प्रतिबंध रहेगा।