अपने माता-पिता को चुनाव में जीत दिलाने के लिए बोटों ने कमर कस ली है। एक तरफ सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पुत्र कुश अपनी मां को विजयी बनाने के लिए मैदान में उतर आए है। तो दूसरी ओर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम के पुत्र सार्थक भी पिता के लिए प्रचार कर रहे हैं।
कुश अपनी मां को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जहां जरूरत होती है वहां वे पहुंच जाते हैं। कभी पार्टी कार्यालय में जरूरी काम पूरे कर रहे होते हैं तो कभी शहर में घूम-घूम कर लोगों से सपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिता तो कई साल से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन मां का यह पहला चुनाव है। इसलिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता हूं।
वहीं प्रोमद कृष्णम के बेटे सार्थक भी पिता के लिए एड़ी चोटी को जोर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पहली बार प्रचार रहा हूं लेकिन यहां के लोगों ने इतना प्यार दिया कि लग ही नहीं रहा है कि किसी अजनबी शहर में हूं।