केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटाे)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ में चुनौती दे रहीं भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की संपत्ति पांच साल में मात्र 56 लाख बढ़ी। स्मृति के पास वर्ष 2014 में जहां 04 करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये की चल-अचल संपत्ति थी, वहीं अब यह 56 लाख 03 हजार 327 रुपये बढ़कर चार करोड़ 71 लाख 01 हजार 948 रुपये हो गई है।
स्मृति के पति जुबिन ईरानी की हैसियत 04 करोड़ 67 लाख 57 हजार 814 रुपये है। स्मृति के पुत्र व पुत्री भी लखपति हैं।
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की ओर से बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र के साथ दिए गये शपथ पत्र को आधार मानें तो उनके पास पांच साल पहले जहां 04 लाख 99 हजार रुपये की नगदी थी। जो अब बढ़कर 06 लाख 24 हजार 78 रुपये हो गई है। उनके पति के पास पांच साल पहले रही 70,164 रुपये की नगदी अब 08 लाख 53 हजार 288 रुपये हो गई है।
इस समय स्मृति का बैंक बैलेंस 89 लाख 77 हजार 40 रुपये है जो 2014 में 35 लाख 49 हजार 460 रुपये था। पति जुबिन का बैंक बैलेंस इस समय 01 करोड़ 26 लाख 21 हजार 827 रुपये है जो पांच साल पहले 01 करोड़ 88 लाख 15 हजार 77 रुपये था।
इसी तरह स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी के पास बैंक में एक लाख 71 हजार 552 रुपये हैं जो पांच साल पहले 01 लाख 30 हजार 587 रुपये था। पुत्री जोइश ईरानी के पास 02 लाख 03 हजार 582 रुपये का बैंक बैलेंस है जो पांच साल पहले 01 लाख 17 हजार 611 रुपये ही था।
बांड, डाकघर में जमा, आभूषण व अन्य संपत्तियों को मिलाकर स्मृति के पास इस समय कुल 04 करोड़ 71 लाख 01 हजार 948 रुपये की चल-अचल संपत्ति है जो पांच साल पहले मात्र 04 करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये की थी। पति जुबिन के पास पांच साल पहले रही 05 करोड़ 14 लाख 56 हजार 949 रुपये की चल अचल संपत्ति घटकर 04 करोड़ 67 लाख 57 हजार 814 रुपये हो गई है।
2019 में स्मृति के परिवार की संपत्ति
स्मृति ईरानी, जुबिन ईरानी, जोहर ईरानी, जोइश ईरानी
विवरण - धनराशि - धनराशि - धनराशि - धनराशि
नकद - 6,24,078 - 8,53,288 - शून्य - शून्य
बैंक में जमा - 89,77,040 - 1,26,21,827 - 31,729 - 17,107
बांड में निवेश - 1,05,427 - 5,66,050 - शून्य - शून्य
दूसरों को अग्रिम - शून्य - 13,56,000 - शून्य - शून्य
डाकघर में जमा - 18,41,462 - 7,50,000 - 1,39,823 - 1,86,475
आभूषण - 21,10,983 - 45,981 - शून्य - शून्य
वाहन - 13,14,853 - 6,83,867 - शून्य - शून्य
अन्य हैसियत - 25,28,825 - 1,49,801 - शून्य -
--------------------------------------------------------------------------
कुल चल संपत्ति - 1,75,02,668 - 1,70,26,814 - 1,71,552 - 2,03,582
कुल अचल संपत्ति - 2,95,99,280 - 2,97,31,000 - शून्य - शून्य
कुल योग - 4,71,01,948 - 4,67,57,814 - 1,71,552 - 2,03,582
2014 में स्मृति के परिवार की संपत्ति
स्मृति ईरानी - जुबिन ईरानी - जोहर ईरानी - जोइश ईरानी
विवरण - धनराशि - धनराशि - धनराशि - धनराशि
नकद - 4,99,000 - 70,164 - .......... - ..........
बैंक में जमा - 35,49,460 - 1,88,15,077 - 1,30,587 - 1,17,611
बांड में निवेश - 32,850 - 2,60,000 - ........... - .............
दूसरों को अग्रिम - 18,15,000 - 20,99,000 - ........... - .............
डाकघर में जमा - 29,30,000 - 5,00,000 - ........... - .............
आभूषण - 19,37,325 - 48,650 - ........... - .............
वाहन - 14,86,260 - 7,08,867 - ........... - .............
अन्य हैसियत - 13,68,726 - 15,281 - ........... - .............
--------------------------------------------------------------------------
कुल चल संपत्ति - 1,36,18,621 - 2,25,16,949 - 1,30,587 - 1,17,611
कुल अचल संपत्ति - 2,78,80,000 - 2,89,40,000 - ........... - ...........
कुल योग- - 4,14,98,621 - 5,14,56,949 - 1,30,587 - 1,17,611
देनदारी - 70,000 - 1,75,00,000 - ........... - ..........
--------------------------------------------------------------------------
सभी आंकड़े स्मृति ईरानी की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गये हलफनामे के मुताबिक
--------------------------------------------------------------------------
कर्ज से मुक्त हुए स्मृति व जुबिन
2014 के लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र के मुताबिक स्मृति पर 70 हजार तो उनके पति जुबिन ईरानी पर 1.75 करोड़ रुपये का कर्ज था। इस चुनाव में नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में कर्ज के कॉलम के आगे शून्य दिखाया गया है।
स्मृति पर कोई केस नहीं
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के खिलाफ न तो किसी थाने में कोई केस दर्ज है न ही देश की किसी अदालत में कोई मामला ही विचाराधीन है।
इंटरमीडिएट पास हैं स्मृति ईरानी
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सीबीएसई बोर्ड से 1991 में हाईस्कूल व 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उतीर्ण की है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने वर्ष 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग (पत्राचार) से बीकॉम प्रथम वर्ष तक की पढ़ाई का उल्लेख है।
स्मृति के पास डेढ़ करोड़ रुपये का मकान
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पास एक मकान है जिसकी कीमत शपथ पत्र में करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। उनके पति जुबिन ईरानी भी 90 लाख रुपये कीमत के गृहस्वामी हैं।