समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एटा, पीलीभीत, फैजाबाद लोकसभा से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें एटा से देवेन्द्र यादव, पीलीभीत से हेमराज वर्मा जो कि पूर्व राज्यमंत्री रह चुके हैं और फैजाबाद से आनंदसेन यादव को प्रत्याशी बनाया है। आनंदसेन यादव पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र हैं और वे मिल्कीपुर से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।