फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना व कानून व्यवस्था के लिए डीजीपी ने मांगीं केंद्रीय बलों की 200 कंपनियां

Sun, 19 May 2019 09:24 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
OP SINGH UP DG - फोटो : SELF
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान रविवार को समाप्त होने के बाद पुलिस के सामने 23 मई को होने वाली मतगणना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए डीजीपी ओपी सिंह ने अर्धसैनिक बलों और पीएसी की 200 कंपनियों की मांग की है।  
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का मानना है कि प्रदेश की 80 सीटों में से 40 ऐसी हैं जहां हार-जीत मामूली अंतर से होगी। ऐसे में कानून व्यवस्था बिगड़ने से निपटने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मांगी गईं दो सौ कंपनियों में से 80 कंपनी अर्धसैनिक बल प्रदेश को उपलब्ध करा दिया गया है। 
विज्ञापन

डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, जिन सीटों को संवेदनशील माना जा रहा है उसमें पश्चिमी यूपी की डेढ़ दर्जन सीटों के अलावा ‘क्लोज फाइट’ की पूर्वी व मध्य यूपी की 22 से 25 सीटें शामिल हैं। 

वहीं, सहारनपुर, कैराना, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हाथरस, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर जैसी सीटों पर हार-जीत काफी कम अंतर से होगी। प्रदेश में मतदान के लिए मिली अर्द्धसैनिक बलों की व्यवस्था 21 मई तक थी। डीजीपी मुख्यालय ने इसे 25 मई तक बरकरार रखने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें