उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव सहकारिता के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए ये फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव सहकारिता को पूरे मामले की जांच करते हुए यथास्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है।
उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केपी सिंह के खिलाफ जनसुवाई पोर्टल पर 24 अप्रैल 2019 को भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। इसके बाद 7 मई 2019 को मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव सहकारिता एमवी रामी रेड्डी को उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।