बलरामपुर में गुरुवार देर शाम श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के मतगणना स्थल पर भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के साथ मतगणना स्थल में घुस रहे थे समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अब डीएम व एसपी मामले को संभालने में जुटे हैं।
आपको बता दें कि इस लोकसभा सीट पर 428029 मतों के साथ दद्दन मिश्रा दूसरे स्थान पर चल रह हैं। वहीं बसपा के राम शिरोमणि 43577 वोटों के साथ आगे हैं।