फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें चरण का थमा प्रचार, सोनिया, राजनाथ, राहुल समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला छह को

Sat, 04 May 2019 10:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मतदान - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अवध की 14 सीटों पर चुनाव प्रचार का सिलसिला शनिवार शाम थम गया। अब छह मई को धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में 181 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 

विज्ञापन


इस चरण में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मेनका गांधी और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज मैदान में हैं। यहां प्रचार थमते ही उम्मीदवार और समर्थक बूथ की तैयारियों में जुट गए। 

Trending Videos

इस चरण की 14 सीटों पर 2 करोड़ 48 लाख मतदाताओं में 1 करोड़ 33 लाख पुरुष, 1 करोड़ 15 लाख महिलाएं और 1321 तृतीय लिंग हैं। 6 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

धौरहरा में 8 प्रत्याशी, सीतापुर में 12, मोहनलालगंज (सुरक्षित) 12, लखनऊ 14, रायबरेली 15, अमेठी 27, बांदा 8, फतेहपुर 10, कौशाम्बी (सुरक्षित) में 12, बाराबंकी में 13, फैजाबाद 13,  बहराइच (सुरक्षित) 10, कैसरगंज 12 और गोंडा में 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। 
 
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रचार में झोंकी ताकत

गांधी परिवार के तीन सदस्यों के चुनाव लड़ने से रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर पर सभी की निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां और भाई के लिए रायबरेली और अमेठी के गांव-गांव में दौरा किया है। 

वहीं स्मृति ईरानी ने अमेठी में डेरा जमाकर कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अमेठी में रोड शो भी किया। 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी, सीतापुर और बांदा में सभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में सभाएं कर, मुस्लिम और ईसाई धर्म गुरुओं से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ, मोहनलालगंज सहित अन्य क्षेत्रों में सभाएं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें