फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बोलीं प्रियंका- भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी

Thu, 02 May 2019 05:11 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के लगातार रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने साफ कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी। हमने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो या तो दमखम से लड़ रहे हैं या भाजपा के वोट काट रहे हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों को नारे लगाने से रोका जो मुझे लगता है कि पीएम के बारे में सही नहीं थे। भाजपा ने टेप को जारी किया और उस हिस्से को हटा दिया जहां मैं उन्हें रोकती हुई दिखाई दे रही हूं।
विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ बच्चे प्रियंका के सामने चौकीदार चोर है के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। साथ में बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने इस पर आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि सोचिए एक प्रधानमंत्री को कितना कुछ सहना पड़ता है। क्या इससे लुटियंस में गुस्सा दिखाई दिया?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें