फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं भाजपा-कांग्रेस: मायावती

Thu, 02 May 2019 02:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा अंदर ही अंदर हमारे गठबंधन के खिलाफ एक होकर आपस में मिलकर राज्य में चुनाव लड़ रही है। मायावती ने लखनऊ में कहा कि बसपा का जन्म बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर उनके अधूरे पड़े कामों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए किया गया है और भाजपा भी कांग्रेस पार्टी की तरह नकली अंबेडकरवादी बनने की कोशिश न करें, ऐसी मेरी इनको सलाह भी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस पार्टी भी सपा बसपा गठबंधन के बारे में भाजपा की तरह अनापशनाप बातें करने लगी हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह दोनों पार्टियां अंदर अंदर हमारे गठबंधन के खिलाफ एक होकर आपस में मिलकर यहां उत्तर प्रदेश में चुनाव लड. रही है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी के लोग अब यह कहते घूम रहे है कि चाहे भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीत जाए लेकिन सपा व बसपा गठबंधन के उम्मीदवार यहां चुनाव नही जीतने चाहिए। यह प्रचार कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। 

हालांकि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी ने जीतने वाले तथा मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और जो नहीं जीत पायेंगे वह राज्य में भाजपा को नुकसान पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


सालोन विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के बाद प्रियंका ने कहा था कि हमने उत्तर प्रदेश में मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। वैसे तो सब जीतेंगे और जो नहीं भी जीत रहे हैं, वे भाजपा का वोट काटेंगे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं जो जीत सकते हैं अथवा जिनके पास राज्य में भाजपा की उम्मीदों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता है।

दूसरी तरफ, मायावती ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने ज्यादातर उम्मीदवार भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिये खड़े किए हैं।गौरतलब है कि कल बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सपा-बसपा नेताओं का 'कंट्रोल' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें