फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अली और बजरंग बली' वाली टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस

Fri, 12 Apr 2019 12:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने अली और बजरंग बली के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अप्रैल को मेरठ की चुनावी सभा में कांग्रेस, सपा और बसपा को अली पर विश्वास है, हमें तो बजरंग बली पर। कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद के लोग इस बात को मान चुके है कि बजरंग बली के अनुयायी उन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


योगी के इस भाषण पर सपा और रालोद ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री योगी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

इससे पहले भी चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस उनके भाषण में 'मोदी की सेना' वाली टिप्पणी पर जारी किया गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय सेना को मोदी जी की सेना कहा था। इसे विपक्ष ने सेना का अपमान बताया था जिसके बाद चुनाव आयोग से इसकी भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें