फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठीः राहुल गांधी का नामांकन खारिज करने की मांग, जवाब दाखिल करने को मिली ये डेट

Sat, 20 Apr 2019 06:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे को लेकर नई परिस्थितियां सामने आई हैं।  शनिवार को चार अलग-अलग उम्मीदवारों ने  राहुल गांधी पर विभिन्न साक्ष्य देते हुए अपने हलफनामे में तथ्य छुपाए जाने व गलत जानकारी दिए जाने का आरोप लगाया। सभी ने राहुल गांधी का नामांकन खारिज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी के वकील से 22 अप्रैल को अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। मालूम हो शनिवार को अमेठी में नामांकन पत्रों की जांच होनी थी। इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार अफजाल वारिस समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सुरेश चंद्र ध्रुव लाल व सुरेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाते हुए राहुल गांधी का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की।

निर्दलीय उम्मीदवार ध्रुव लाल की ओर से उनके वकील रवि प्रकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपनी नागरिकता, शैक्षिक योग्यता, और संपत्ति को लेकर गलत हलफनामा दाखिल किया है। साक्ष्य दिखाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के पास ब्रिटिश की नागरिकता है जबकि इंग्लैंड में उनके स्वामित्व वाली एक कंपनी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति का भी नामांकन खारिज करने की मांग

स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
राहुल द्वारा दाखिल किए गए अपने हलफनामे में ना तो ब्रिटिश नागरिकता का जिक्र किया गया है और ना ही इंग्लैंड में स्थित अपनी कंपनी का। वकील का कहना है कि किसी अन्य देश का नागरिक भारत में चुनाव नहीं लड़ सकता है ऐसे में राहुल का पर्चा खारिज कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल द्वारा दाखिल किए गए शैक्षिक अभिलेखों को लेकर भी सवाल खड़े किए।

तीन अन्य उम्मीदवारों ने भी विभिन्न मुद्दों को लेकर राहुल का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की। सभी की शिकायतें संज्ञान में लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राम मनोहर मिश्र ने राहुल गांधी के वकील राहुल कौशिक से जवाब मांगा तो उन्होंने आरोपों का जवाब देने के लिए समय दिए जाने की मांग की। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी 22 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे सभी आरोपों के जवाब के लिए तिथि नियत की है। 22 तारीख को जिला अधिकारी न्यायालय में मामले की सुनवाई की जाएगी।

वहीं भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे को लेकर भी 2 उम्मीदवारों ने अपनी आपत्ति दाखिल की। निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार व सुरेश कुमार ने स्मृति की डिग्री व आपराधिक मामले में कोई आकलन किए जाने को लेकर उनकी उम्मीदवारी खारिज करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें