फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, यूपी के आठ प्रत्याशियों के नाम हुए साफ

Sun, 14 Apr 2019 12:37 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार शाम नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिव कन्या कुशवाहा, दस्यु सुंदरी स्व. फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह निषाद और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर पूर्व मंत्री आरके चौधरी पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने प्रदेश में अब तक 65 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह निषाद को अंबेडकरनगर से प्रत्याशी बनाया है। बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिव कन्या कुशवाहा को चंदौली से टिकट दिया है।

अपना दल के संस्थापक स्व. सोने लाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल को गोंडा से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर सिंह को बस्ती और भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव को भदोही से टिकट दिया है।
विज्ञापन

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा को टिकट दिया गया है। राजेश वाराणसी से सांसद रहे हैं। जौनपुर से पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबा शिव प्रसाद मिश्रा के पुत्र देवव्रत मिश्रा और गाजीपुर से अजीत प्रताप कुशवाहा को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी से गठबंधन किया था। इस पार्टी के महासचिव पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के भाई आईपी कुशवाहा हैं। गठबंधन के तहत कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी को सात सीटें देने का एलान किया था।

पार्टी प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि शिव कन्या कुशवाहा और अजीत प्रताप कुशवाहा को जन अधिकारी पार्टी के कोटे से ही टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें