फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी को एक सीट देकर मायावती-अखिलेश को घेरेगी भारतीय जनता पार्टी

Wed, 10 Apr 2019 04:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : गूगल
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित और पिछड़ी जातियों के बीच पहुंच और पुख्ता करने की रणनीति के तहत मायावती और अखिलेश यादव पर घेराबंदी बढ़ाने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


पार्टी ने गठबंधन के नेताओं की सहारनपुर में हुई पहली रैली में मायावती के मुसलमानों को लेकर दिए गए भाषण को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों के बीच कुछ सवाल उठाने की तैयारी की है। 

यहां भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में हुई बैठक में आगे की चुनावी रणनीति का खाका खींचा गया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में निषाद पार्टी को एक सीट देने पर सहमति बनी लेकिन ओमप्रकाश राजभर को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर नेताओं की राय राजभर को सीट देने के पक्ष में नहीं रही। सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार को लेकर मंथन पूरा हो गया है। एक-दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ध्रुवीकरण को मिलेगी धार

जानकारी के मुताबिक शाह ने राम, रक्षा और राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर जनता के  बीच जाने का सुझाव दिया। साथ ही हिंदुत्व के मुद्दे पर रक्षात्मक न होने को कहा। यह भी कहा कि गठबंधन के मुस्लिम प्रेम को लेकर हमला बोला जाए। पहले और दूसरे चरण के चुनाव को लेकर मिल रहे फीडबैक का हवाला देते हुए शाह ने भाजपा नेताओं को सुझाव दिया कि गठबंधन पर हमले तेज किए जाएं।

शाह ने यूपी को दिया 74 प्लस का लक्ष्य 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 2014 में उनका 73 सीट का रिकॉर्ड इस बार टूटेगा। 2014 में शाह के प्रभारी रहते उत्तर प्रदेश में भाजपा को 80 में से 71 और अपना दल को दो सीटें मिली थीं। शाह ने 2019 में यूपी को 74 प्लस का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें