फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने लोगों से की अपील, कहा- पंच परमेश्वर की भूमिका निभाएं

Mon, 06 May 2019 05:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांचवे चरण के चुनाव में वोटिंग कर रहे लोगों को ट्विटर के जरिए अपना संदेश दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की है कि लोग इस चरण पंच परमेश्वर की भूमिका निभाएं। साथ ही यह भी कहा कि भावनाओं की जगह विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए मतदान करें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को अवध की राजधानी समेत यूपी की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 12 पर भाजपा व दो पर कांग्रेस का कब्जा है।

इस चरण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और जितिन प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन 14 सीटों में सपा 7 और बसपा 5 पर चुनाव लड़ रही हैं। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें