फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को वोट देने से रोके जाने पर बोले अखिलेश, कहा-यह जुर्म है और पाप भी

Thu, 11 Apr 2019 06:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी यूपी पुलिस द्वारा वोट देने से रोके जा रहे दलित लोगों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट करके इसे जर्म और पाप दोनों बताया। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने ट्वीट में लिखा कि दलित भाइयों व बहनों को वोट डालने से रोकना जुर्म है और पाप भी। जुर्म, क्योंकि मतदान हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है। पाप, क्योंकि केवल मतदान ही लोगों के सब फर्क एक दिन के लिए मिटा देता है। अब भाजपा के नेता खुलकर कह रहे हैं कि यह देश सबका नहीं है और लोगों में नफ़रत फैला रहे हैं।


 

 
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय सचिव ने चुनाव आयोग से की शिकायत

वहीं बसपा के राष्ट्रीय सचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भी चुनाव आयोग से दलितों को वोट देने से रोके जाने की शिकातय दर्ज कराई हैं। उन्होंने लिखा कि दलितों को पोलिंग बूथ जाने से उप्र पुलिस रोक रही है ताकि वे अपना वोट न दे सकें। इसपर तुरंत कार्रवाई किए जाने की जरूरत हैं वरना चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें