फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया जोर, विकास के मुद्दों के लेकर निकाली बाइक रैली

Sun, 05 May 2019 12:39 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया कि चुनाव जीतने पर पुराने लखनऊ की हर गली में सीवर लाइन पहुंचाएंगे। सड़कों के ऊपर गुजर रहे 70 फीसदी जानलेवा तार की जगह अंडरग्राउंड केबल डलवाएंगे। स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के लिहाज से लखनऊ के विकास पर पूरा ध्यान देंगे। वे शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


अपनी जीत के प्रति आश्वस्त आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देखने से लगता ही नहीं कि यह गृहमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां सीवरेज की बड़ी समस्या है, इसके लिए कोई योजना नहीं बनी है। अभी यहां कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। सिर्फ एक जगह से कूड़ा उठाकर दूसरी जगह डाल दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि राजधानी के अस्पतालों में पर्याप्त बेड नहीं है। यह समस्या भी उनकी प्राथमिकता में रहेगी। आज लखनऊ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। इसलिए यहां जाम की समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी, ताकि हवा प्रदूषित न हो। 
विज्ञापन
Trending Videos

गोमतीनगर के एक हिस्से, शहीद पथ और गवर्नर हाउस व आसपास के इलाकों को छोड़ दें तो हर तरफ गंदगी देखने को मिलती है। धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। लखनऊ सिर्फ कागजों में ही स्मार्ट सिटी है, हकीकत में नहीं। 

उन्होंने कहा स्कूटर इंडिया समेत कई उद्योग बंद हो गए। चिकन और जरी-जरदोजी का काम भी आखिरी सांसें गिन रहा है। लखनऊ के आसपास आम बहुत होता है, लेकिन यहां कोल्ड स्टोरेज चेन की व्यवस्था नहीं है। 

हवाई कार्गो से आम व अन्य उत्पादों को बाहर भेजने की व्यवस्था कराएंगे। कृष्णम ने कहा कि नगर निगम से लेकर राज्य व केंद्र सरकार में भाजपा काबिज है, इसके बावजूद लखनऊ की हालत बदतर होती जा रही है। सड़कें टूटी हैं और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं है। 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कृष्णम के पक्ष में निकाला रोड शो 

कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम के पक्ष में प्रचार के अंतिम दिन रोड शो निकाला गया। सलेमपुर हाउस से शुरू हुए रोड शो को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस मौके पर राजीव शुक्ला ने कहा कि जिस तरह लखनऊ वासियों का उत्साह देखने को मिला, उससे साफ है कि यहां कांग्रेस जीतेगी। चुनाव में फिरकापरस्त ताकतें हारेंगी। रोड शो परिवर्तन चौक, आईटी चौराहा, निशातगंज, लेखराज मार्केट, भूतनाथ मार्केट, पॉलीटेक्निक, मुंशी पुलिया, खुर्रमनगर, रहीमनगर चौराहा से महानगर गोल मार्केट पहुंचा।

यहां से निशातगंज पुल के नीचे होते हुए अशोक मार्ग से जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा हजरतगंज में समापन किया गया। दोपहर बाद हुसड़िया चौराहा, इंदिरा नगर, बालागंज चौराहा, महानगर कॉलोनी, वाल्दा रोड पर जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। वहीं, ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन से जुड़े वरिष्ठ जनों के साथ वार्ता भी की।

मीडिया इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि इस दौरान पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेहंदी और पूर्व विधायक विनोद चौधरी समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। उधर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोहित अवस्थी की अगुवाई में रोड शो एवं बाइक रैली निकाली गई। 
विज्ञापन

कई संगठनों ने कृष्णम को दिया समर्थन

कई संगठनों ने शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को समर्थन दिया। कांग्रेस के संगठन प्रभारी सतीश अजमानी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राहमण महासंघ, पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा, भागीदारी आंदोलन मंच, उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ, जननी सुरक्षा आशा बहू फाउंडेशन और केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ने अपना समर्थन पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें