फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: यूपी में 57.58 प्रतिशत मतदान, कई जगह ईवीएम खराब तो कहीं चुनाव का बहिष्कार

Mon, 29 Apr 2019 08:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

यूपी में चौथे चरण में 13 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग शुरू हो गई है। 19 जिलों के 2.38 करोड़ मतदाता 152 उम्मीदवारों की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। इस चरण में कन्नौज में मौजूदा सांसद डिंपल यादव, कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी, उन्नाव में साक्षी महाराज व अनु टंडन और फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद की प्रतिष्ठा दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:54 PM, 29-Apr-2019

झांसी-ललितपुर लोकसभा के चौथे चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत

झांसी- 40%
बबीना - 47.9%
मऊरानीपुर- 45% 
ललितपुर- 52%
महरौनी- 55%

03:53 PM, 29-Apr-2019



तिलहर तहसील में दिव्यांगों को बूथ पर वोट डलवाने ले जाते नगर पालिका कर्मचारी

03:51 PM, 29-Apr-2019

 झांसी के बबीना रूरल के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज बूथ पर कमरा नंबर 327 का ईवीएम 1 घंटे खराब रहा, लोगों ने मतदान के लिए किया  इंतजार

विज्ञापन
03:50 PM, 29-Apr-2019



शाहजहांपुर में मतदान करने के बाद निशान दिखाते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना

03:40 PM, 29-Apr-2019

शाहजहांपुर: ग्रामीणों का भड़का आक्रोश, नहीं किया मतदान, विकास कार्य न होने से थे नाराज

गांव तक पक्की सड़क, रामगंगा, बहगुल नदी पर पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मतदान का बहिष्कार कर अपना आक्रोश व्यक्त 
किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, तब चितराऊ और सलेमपुर में मतदान शुरू हो गया। अन्य स्थानों पर बातचीत चल रही है।
सिंधौली। क्षेत्र के गांव पसिगनपुर और रावतपुर के बीच पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण बोले, पुल नहीं 
तो वोट नहीं। यहां ११ बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया।

विज्ञापन
03:39 PM, 29-Apr-2019



शाहजहांपुर में ईवीएम ने किया परेशान, लाठी-डंडे और फायरिंग से तीन घायल

शाहजहांपुर में 12 स्थानों पर ईवीएम नहीं चलने और तिलहर के गांव शिवदासपुर, धनेली, महेश, व नवदिया में वीवीपैट खराब होने से मतदान करीब 15 से 30 मिनट तक प्रभावित हुआ। जैतीपुर थना क्षेत्र के गोरा बकैनिया गांव में मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। 

02:01 PM, 29-Apr-2019



दोपहर 1 बजे बजे तक कानपुर, अकबरपुर और मिश्रिख लोकसभा के चुनाव में क्या हुआ। कितने प्रतिशत वोटिंग हुई और कहां, कहां ईवीएम में आई दिक्कतें। किस वीवीआईपी ने किस पोलिंग बूथ पर डाला वोट। चुनाव की हर ताजा अपडेट सबसे पहले पढ़िए अमर उजाला के व्हाट्सएप संस्करण में। पल-पल की खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/Amarujala से जुड़ें।

01:13 PM, 29-Apr-2019



अनोखे मतदाता
इनके यहां सात दिन पानी नहीं आया इसके बाद भी ये मतदान केंद्र पर मत डालने पहुंचे। 

12:49 PM, 29-Apr-2019

मतदाताओं के लिए जी का जंजाल बना बूथों पर मोबाइल ले जाना

कानपुर समेत आसपास के 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति न मिलने की वजह से कई वोटर बिना मतदान किए ही वापस लौट गए। अकबरपुर में भी मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने से रोका जा रहा है। जिससे कई मतदाता वापस चले गए। माना जा रहा है कि प्रशासन का ये आदेश मतदान प्रतिशत पर असर डालेगा।

12:36 PM, 29-Apr-2019

शाहजहांपुर में 11 बजे तक कुल 21.66% मतदान 
131 कटरा 22.3%
132 जलालाबाद 16.00%
133 तिलहर 25.9%
134 पुवायां 26.8% 
135 शाहजहांपुर 18.5%
136 ददरौल 20.5%
 

12:06 PM, 29-Apr-2019



ललितपुर के महरौनी तहसील के ग्राम किसरदा में मतदान के बाद आते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री मन्नू लाल कोरी

11:59 AM, 29-Apr-2019



सुबह 11 बजे बजे तक कानपुर, अकबरपुर और मिश्रिख लोकसभा के चुनाव में क्या हुआ। कितने प्रतिशत वोटिंग हुई और कहां, कहां ईवीएम में आई दिक्कतें। किस वीवीआईपी ने किस पोलिंग बूथ पर डाला वोट। चुनाव की हर ताजा अपडेट सबसे पहले पढ़िए अमर उजाला के व्हाट्सएप संस्करण में। पल-पल की खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/Amarujala से जुड़ें।

11:48 AM, 29-Apr-2019



92 वर्ष की आयु में भी प्रमोद चंद्र अग्रवाल ने दिखाया मतदान के प्रति उत्साह। झांसी के हाफिज सिद्दीकी केंद्र पर व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचे।

11:44 AM, 29-Apr-2019

हरदोई में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल बोले अब जब हम ही भाजपा में आ गए तो...

नरेश ने कहा कि पहले विपक्ष में तो हम ही थे, अब जब हम ही भाजपा में आ गए हैं तो हरदोई अब भाजपा की सुरक्षित सीट है। नरेश ने कहा कि लोग जयप्रकाश रावत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, हरदोई में नरेश ही मुद्दा है क्योंकि विपक्षी नरेश को ही निशाने पर रखते हैं। यहां नरेश के पक्ष में ही वोट पड़ते हैं। नरेश ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव में मिली सीटों से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

11:30 AM, 29-Apr-2019

लखीमपुर खीरी में धूप का दिख रहा असर, छिटपुट विवादों के बीच मतदान जारी
सुबह 9:00 बजे तक 09.35 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी सामने आई लेकिन कर्मचारियों ने तत्परता से स्थिति को संभाल लिया और ईवीएम बदलवाकर मतदान शुरू कराया। 10 बजे के बाद से तेज धूप का असर नजर आने लगा है। बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम होती नजर आ रही है, वहीं क्षेत्र में दर्दीली गांव के बूथ संख्या 237 पर 60 वर्षीय नूरजहां ने पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार पर भाजपा का बटन दबा देने का आरोप लगाया, जिस पर विवाद की सूचना पर एसडीएम गोला पहुंचे और उन्होंने प्रदीप कुमार को हटाते हुए महेश प्रसाद को पीठासीन अधिकारी बना दिया।

11:21 AM, 29-Apr-2019



झांसी में पहली बार मतदान अधिकार का इस्तेमाल कर खुश होती बहनें अपूर्वा (पीछे) और (अर्पिता) सामने
 

11:09 AM, 29-Apr-2019

9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
कानपुर में 9%
फर्रुखाबाद में 11.43%
उन्नाव में 10.81%
जालौन में 7.80% 
इटावा में 7.85%
हरदोई में 9.30%
मिश्रिख में 8.70%
हमीरपुर में 10.40%
कन्नौज में 8.10%
अकबरपुर में 8.40%
शाहजहांपुर में 11.11 %
लखीमपुर खीरी 09.35%

11:06 AM, 29-Apr-2019

हरदोई लोकसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे मतदाता की मौत हो गई। थाना बघौली ग्राम उमरा निवासी ओमपाल सिंह पुत्र चक्रपाल सिंह मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़ा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मतदान स्थल पर हड़कंप मच गया।

10:57 AM, 29-Apr-2019

इटावा के केके इंटर कॉलेज बूथ पर विदाई के बाद सीधा वोट डालने पहुंची ये दुल्हन

10:55 AM, 29-Apr-2019



लिस्ट में नाम न होने पर 80 वर्ष के अंबिका नहीं डाल सके वोट, निराश होकर घर जाते लौटे 

10:50 AM, 29-Apr-2019

 

झांसी में चुनाव का बहिष्कार करते मेलवारा के ग्रामीण

10:46 AM, 29-Apr-2019

झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम चिपलोटा में एक उड़नदस्ते की टीम द्वारा मतदाताओं से अभद्रता करने का आरोप है। इस कारण ग्राम वासियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। थाना प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे हैं और ग्राम वासियों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

10:41 AM, 29-Apr-2019



सुबह साढ़े नौ बजे तक कानपुर, अकबरपुर और मिश्रिख लोकसभा के चुनाव में क्या हुआ। कितने प्रतिशत वोटिंग हुई और कहां- कहां ईवीएम में आई दिक्कतें। किस वीवीआईपी ने किस पोलिंग बूथ पर डाला वोट। चुनाव की हर ताजा अपडेट सबसे पहले पढ़िए अमर उजाला के व्हाट्सएप संस्करण में...

10:39 AM, 29-Apr-2019



झांसी में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी अपने बच्चे को गोद मे लिए पहुंचे मतदान केंद्र। वोट देकर लोगों को दिया संदेश।

10:32 AM, 29-Apr-2019

सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में बेकनगंज मेमोरियल स्कूल बने मतदान केंद्र में कांग्रेस को वोट देने पर बीजेपी के खाते में जाने की शिकायत की गई है। इस मामले के बारे में एसीएम 4 को सूचना दी गई है।
 

09:55 AM, 29-Apr-2019

शाहजहांपुर में सुबह 9 बजे तक 11.11 फीसदी मतदान, तीन स्थानो पर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार।

09:52 AM, 29-Apr-2019


झांसी के टकटोली ग्राम में भी लोंगों ने किया चुनाव का बहिष्कार। उठाई सड़क निर्माण की मांग।

09:46 AM, 29-Apr-2019



झांसी के अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ ग्राम मेरी में सुरक्षा कर्मियों से जानकारी लेते सी ओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार

09:30 AM, 29-Apr-2019



कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के बूथ संख्या 35 और 435 पर मतदान शुरू होना बाकी है। मतदान केंद्र पर कतार में लगे लोग काफी देर से वोटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है, "ईवीएम में गड़बड़ के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ है।"
 

09:22 AM, 29-Apr-2019

झांसी में कई जगह ईवीएम में मिली खराबी  


झांसी के समथर क्षेत्र के ग्राम बांगरी में समथर की भाग संख्या 76 की ईवीएम मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। वहीं ग्राम सेसा के प्राइमरी विद्यालय में सवेरे 7 बजकर 10 मिनट पर ईवीएम खराब हो गई थी, जिसे बाद में बदला गया। इस कारण 1 घंटे तक मतदान रुका रहा। ऐसे ही पहदपुरा और बांगरी व बदोखरी की भी इवीएम खराब होने की सुचना मिली। 

09:14 AM, 29-Apr-2019



शाहजहांपुर के चदार ग्राम में मतदान का बहिष्कार

09:04 AM, 29-Apr-2019



झांसी शहर के एस पी आई इंटर कॉलेज में पूर्व शिक्षामंत्री रविन्द्र शुक्ल ने परिवार के साथ वोट किया।

08:58 AM, 29-Apr-2019

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव के गदनखेड़ा मदतान केंद्र में मतदान के दौरान लाइन तोड़कर डाला वोट 

08:35 AM, 29-Apr-2019

फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में कई बूथों पर वोटिंग मशीन में खराबी की शिकायतें
चौथे चरण का मतदान चल रहा है, कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के कंपिल कस्बे स्थित के.एस. आर. इंटर कॉलेज में पांच बूथ बने है। EVM में तकनीकी खराबी आने के कारण बूथ संख्या 60, 61, 62, 63,के अभी तक वोटिंग चालू नही हो पाई है।
 

03:11 AM, 29-Apr-2019

इटावा: सवर्ण करेंगे हार जीत का फैसला

इटावा: इस सीट पर सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के मतदाता हैं लेकिन दो दोहरे और दो कठेरिया प्रत्याशी होने से अनुसूचित जाति के मतों में बिखराव हो सकता है। भाजपा के रामशंकर कठेरिया की बिरादरी के साथ गैर यादव ओबीसी और अनुसूचित जाति के वोटरों पर नजर है। सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया अपनी बिरादरी के साथ-साथ यादव और मुस्लिम मतों को अपने पाले में करने के लिए जोर लगाए हैं। उनके सामने प्रसपा ने भी प्रत्याशी उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक दोहरे स्वजातीय दोहरे मतों के साथ और मुस्लिम वोटों में सेंधमारी में जुटे हैं।

हरदोई: सवर्ण और मुस्लिम जिसके, जीत उसकी
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हरदोई लोकसभा सीट पर जीत किसकी होगी, यह बहुत कुछ सवर्ण और मुस्लिम मतदाताओं पर निर्भर है। भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश इसी सीट से वे तीन बार सांसद रह चुके हैं। गठबंधन प्रत्याशी ऊषा वर्मा पुराना चेहरा हैं। तीन बार सपा के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। बसपा का वोट अगर उन्हें मिलता है तो उनकी राह आसान हो जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा पूर्व में बसपा से विधायक रह चुके हैं। उनकी कोशिश हैं कि मुस्लिम वोटों के अलावा स्वजातीय वोटों को भी हासिल कर सकें। 

मिश्रिखः पिछड़े वोटरों के हाथ जीत की चाभी
मिश्रिख (सुरक्षित) संसदीय सीट पर त्रिकोणात्मक मुकाबला बन रहा है। इस सीट पर बसपा छोड़कर भगवा थामने वाले पूर्व सांसद अशोक रावत पर भाजपा ने दांव लगाया है। सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी इस क्षेत्र के लिए नया चेहरा हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राही को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामलाल राही की बहू होने का फायदा मिल रहा है। मिश्रिख सीट से रामलाल राही चार बार सांसद रह चुके हैं। वैसे तो यह क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल है। फिर पिछड़े, सामान्य और मुस्लिम मतदाता हैं। 

03:10 AM, 29-Apr-2019

अकबरपुर: मोदी बनाम अन्य में खींचतान 

अकबरपुर: यहां जातीय समीकरण से ज्यादा मोदी बनाम अन्य के बीच टक्कर
अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस व गठबंधन प्रत्याशियों में मुकाबला है। यहां पर जातीय समीकरण से ज्यादा मोदी बनाम अन्य के बीच टक्कर है। भाजपा के वर्तमान सांसद देवेंद्र सिंह भोले फिर मोदी मैजिक के सहारे मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल को भरोसा है कि ब्राह्मण, पिछड़ी व दूसरी जातियों का समर्थन मिलेगा। गठबंधन की प्रत्याशी निशा सचान पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में है।  

कानपुर: मुस्लिम और ब्राह्मण धुव्रीकरण की कोशिश
इस संसदीय सीट पर भाजपा के पारंपरिक वोट और ब्राह्मणों की एकजुटता को भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी की ताकत माना जा रहा है। लगातार तीन बार सांसद रहने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को 2014 के चुनाव में भाजपा से झटका लगा था। गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक राम कुमार पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं। महानगर से उनका पुराना रिश्ता है लेकिन विरोधी उनकेा बाहरी होने का टैग लगाने में जुटे हैैं।

उन्नाव: गठबंधन की वजह से मुकाबला त्रिकोणीय
सपा-बसपा के साथ होने से इस बार लोकसभा का चुनाव त्रिकोणीय है। पहले भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन गठबंधन की ओर से ब्राह्मण प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ल को उतारने से मुकाबला कड़ा हो गया है। मोदी फैक्टर के सहारे 2014 की तरह ही जीत तय मान रहे भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज को पिछड़ा और सवर्ण वोटरों में बिखराव रोकने में मशक्कत करनी पड़ रही है। 2009 में रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनु टंडन इस बार भी मैदान में हैं।

कन्नौज: डिंपल यादव दो बार से लगातार कर चुकी जीत दर्ज
इस सीट पर गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव दो बार से लगातार जीत दर्ज कर चुकी हैं। इससे पहले अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव भी इस सीट पर कब्जा जमा चुके हैं। लगातार 20 सालों से यह सीट सपा के कब्जे में है। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने 2014 के चुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को कड़ी टक्कर दी थी। हार-जीत का अंतर 20 हजार से भी कम वोटों का रहा था। गठबंधन के बाद भाजपा ने भी दलित वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। 

03:09 AM, 29-Apr-2019

झांसी: यहां बसपा अपना वोट बैंक सपा के खाते में जमा कराने की करेगी पूरी कोशिश
झांसी-ललितपुर सीट पर सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा आमने सामने हैं। बसपा की ओर से अपना वोट बैंक सपा के खाते में जमा कराने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं, जबकि भाजपा अपने परंपरागत वोट बैंक को बरकरार रखने के अलावा विपक्षी दलों के वोटों पर निशाना साधे हुए है। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को इस बार भी वोटों के पार्टी के पक्ष में ध्रुवीकरण की उम्मीद है। सपा के श्यामसुंदर सिंह को इस बार बसपा वोटों का भी सहारा है। कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा को मुस्लिम मतदाताओं से आस है। 

उरई: इस सुरक्षित सीट पर मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका में
इस सुरक्षित सीट पर मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। कुल 1.69 लाख मतदाता होने के कारण ये जिस पक्ष में गए, उस पक्ष को लाभ मिलना तय है। भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा यहां से चार बार सांसद रहे। उन्हें बिरादरी के साथ-साथ वैश्य और सवर्ण मतदाताआें पर भरोसा है। कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खबरी बसपा से आए हैं। मुस्लिमों की उनकी अच्छी पहुंच मानी जा सकती है। गठबंधन के प्रत्याशी अजय पंकज का भी पूरा प्रयास है कि यदि 2014 के ही सपा व बसपा के वोट मिल गए तो जीत की राह आसान हो जाएगी।

हमीरपुर: ब्राह्मण और ओबीसी मतदाताओं पर नजर
इस सीट पर भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को फिर मोदी के नाम पर वोट मिलने की उम्मीद है। गठबंधन प्रत्याशी दिलीप सिंह को अनुसूचित जाति, मुस्लिम के साथ सवर्ण मतदाताओं से भी आस है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को अपनी लोध बिरादरी के साथ मुस्लिमों, पिछड़े वर्ग का भरोसा है। प्रियंका गांधी के आने से मुस्लिमों का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ा है।

02:42 AM, 29-Apr-2019

#VoteKaro: यूपी में 57.58 प्रतिशत मतदान, कई जगह ईवीएम खराब तो कहीं चुनाव का बहिष्कार

यूपी में चौथे चरण में 13 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग जारी है। 19 जिलों के 2.38 करोड़ मतदाता 152 उम्मीदवारों की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। इस चरण में कन्नौज में मौजूदा सांसद डिंपल यादव, कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी, उन्नाव में साक्षी महाराज व अनु टंडन और फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद की प्रतिष्ठा दांव पर है। वर्ष 2014 में इन 13 में से 12 सीटों पर भाजपा जीती थी।

फर्रुखाबाद: यहां सलमान खुर्शीद की बड़ी परीक्षा
इस संसदीय सीट पर जातीय समीकरण साधना ही सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने जातियों के हिसाब से सभाएं करवाईं। क्षत्रियों के गढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ, यादवों को साधने के लिए पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह को बुलाया। इस सीट पर कांग्रेस के सलमान खुर्शीद की बड़ी परीक्षा है। हालांकि पिछले चुनाव में वे चौथे नंबर पर थे। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल तथा प्रसपा ने यहां से उदय पाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। 

लखीमपुर खीरी: जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिशें
खीरी संसदीय सीट पर जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिशों के बीच भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय संघर्ष हो रहा है। भाजपा के अजय कुमार मिश्र को फिर धार्मिक ध्रुवीकरण की उम्मीद है।  सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सपा की डॉ. पूर्वी वर्मा धार्मिक और जातीय समीकरणों के भरोसे हैं। उन्हें परंपरागत पिछड़े वर्ग के वोटों के साथ-साथ बसपा के दलित वोटों पर भी भरोसा है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी को जातीय समीकरण अपने पक्ष में नजर आ रहे हैं। 

शाहजहांपुर: इस सुरक्षित सीट पर ध्रुवीकरण की राजनीति
इस सुरक्षित सीट पर ध्रुवीकरण की राजनीति में मुख्य मुकाबला भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है। एक ही बिरादरी के तीन प्रत्याशी सजातीय वोटरों को भी लुभाने में लगे हैं। भाजपा के अरुण सागर हिंदू मतों को एकजुट करने में जुटे हैं। गठबंधन से बसपा प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर परंपरागत वोटरों के सहारे हैं। इनके लिए मुस्लिम वोटरों को सहेज पाना चुनौती बना है। कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप सागर न्याय योजना से युवाओं को साधने के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं पर नजरें गड़ाएं हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें