फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस की दुर्दशा से निराश प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश

Fri, 24 May 2019 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस की दुर्दशा से निराश उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने शुक्रवार को किए गए ट्वीट में कहा कि यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी ज़िम्मेदारी को सफ़ल तरीके से नहीं निभा पाने के लिए ख़ुद को दोषी पाता हूँ। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा।

विज्ञापन


हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि यूपी की 80 सीटों में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है।
 
वहीं, अमेठी में राहुल गांधी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा है।
विज्ञापन





सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा चुनाव 2019 में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें