फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकदल का भाजपा पर हमला: यूपी में छीना जा रहा मुसलमानों का हक..., राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- नहीं मना पा रहे पर्व

Thu, 27 Mar 2025 03:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में मुसलमानों का हक छीना जा रहा है। यहां मुस्लिम पर्व भी नहीं मना पा रहे हैं। मौजूदा भाजपा सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है।
विज्ञापन
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह - फोटो : चौधरी सुनील सिंह के एक्स अकाउंट से।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ना तो हिंदू सुरक्षित है और ना ही मुसलमान। मुसलमानों को लेकर जो बयान दिया जा रहे हैं वो सत्यता से परे हैं। 

विज्ञापन


सुनील सिंह ने बयान जारी करके कहा कि प्रदेश में जितने हिंदू सुरक्षित हैं, उतने ही मुसलमान भाई सुरक्षित हैं, ये गलत है। सच्चाई ये है कि जबसे उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है तब से प्रदेश में न तो हिंदू सुरक्षित हैं और न ही मुसलमान। प्रदेश में मुसलमान त्योहार नहीं मना पा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सांसद रामजीलाल के घर पर हमला और हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं पल्लवी पटेल, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

सरकार का मुख्य विषय सिर्फ हिंदू-मुस्लिम

उन्होंने कहा है कि आठ वर्षों में सरकार ने किसानों की उपलब्धि पर क्या कार्य किया? एक भी उपलब्धि नहीं है? गन्ना किसानों के गन्ने का मूल्य कितना बढ़ा, कितना घटा? इसको सरकार नहीं बता रही है? बेरोजगारों को कितना रोजगार मिला नहीं बता रही है? महंगाई आसमान पर है। इन आठ वर्षों में महंगाई कितनी कम हुई है ? उसको सरकार नहीं बता रही है। सरकार का सिर्फ मुख्य विषय है हिंदू-मुस्लिम। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने रामपुर, संभल उत्तर प्रदेश में के कई हिस्सो में दंगे देखे हैं।

मुसलमानों के डेमोक्रेटिक राइट्स का क्रॉस वायलेशन हुआ

मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। मौजूदा भाजपा सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है। अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ मुसलमान नहीं होता है। यूपी में उनका हक छीना जा रहा है। देश छोड़िए, ह्यूमन राइट्स कमीशन छोड़िए, हाईकोर्ट छोड़िए, सुप्रीम कोर्ट छोड़िए, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां यह बताती हैं कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ उनके डेमोक्रेटिक राइट्स का क्रॉस वायलेशन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें