फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीपीआर सीखकर बचा सकते हैं किसी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष और इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. पीके दास के मुताबिक कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) सीखकर आप किसी की जान बचा सकते हैं। डॉ. पीके दास शुक्रवार को सोसाइटी की तरफ से निजी स्कूल में बच्चों को सीपीआर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. पीके दास ने बताया कि सीपीआर से दिल की धड़कन को फिर से शुरू करने में मदद मिलती है। सीपीआर से मस्तिष्क को आक्सीजन पहुंचती है और इससे मस्तिष्क की क्षति कम की जा सकती है। कई बार धड़कन रुक जाती है। सीपीआर से दिल की धड़कन फिर से शुरू की जा सकती है। अस्पताल पहुंचने से पहले सीपीआर देकर किसी का भी जीवन बचाने में सहायता की जा सकती है। कई बार बिजली का झटका लगने से सांस रुक जाती है। ऐसे में मरीज को अस्पताल पहुंचाने से पहले सीपीआर देकर उसकी जान बचा सकते हैं। इसी तरह डूबने में भी ऐसा हो सकता है। डॉ. शिवानी रस्तोगी ने सीपीआर के तहत सीने के दबाव की सही विधि बताई। कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव डॉ. राघवेन्द्र, प्रबन्धक डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. पुष्पराज सिंह, डॉ. शिवानी रस्तोगी, डॉ. कृति नागर, डॉ. हिना अशरफ, डॉ. सेजल अहूजा, डॉ. प्रभुता सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्या उजमाना मसीह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें