फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमओ कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के 150 मामले लंबित पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के 150 मामले लंबित पड़े
विज्ञापन

- अफसरों का दावा जल्द से जल्द निपटा दिए जाएंगे मामले, अब नवंबर माह में
आए मामले लंबित बचे
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित
प्रकरण की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को लंबित मामलों की संख्या महज
डेढ़ सौ बची है। अफसरों का कहना है नवंबर माह के मामले लंबित बचे हैं।
पुराने लंबित मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र पर अनुमोदन देने के
मामले लंबित हैं। ऐसे में किसी की पेंशन अटकी है तो किसी का फंड मृत्यु
प्रमाण पत्र न बनने से रुका था। परिजन सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
नए नियम के तहत जन्म व मृत्यु पंजीकरण 21 दिन तक नगर निगम को करने का
अधिकार है। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अनुमोदन सीएमओ से लेना
है। जिसके बाद ही नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। सीएमओ ऑफिस में बीते माह तक करीब पांच सौ से अधिक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित थे। इसे लेकर अमर उजाला ने मसला प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद अफसरों की नींद टूटी।
अफसरों का दावा है नवंबर माह के महज डेढ़ सौ मृत्यु प्रमाण पत्र अभी भी अनुमोदन
देना बाकी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है मृत्यु प्रमाण पत्र के
लंबित मामलों का निस्तारण तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए तीन एआरओ की
ड्यूटी लगाई गई है। जिनके जरिये जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें