लोहिया संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए खेल खेलना बहुत जरूरी है। निदेशक रविवार को संस्थान के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को सम्मानित कर रहे थे।
निदेशक ने शारीरिक गतिविधि को तनावमुक्त, सक्रिय और संतुलित जीवन का आधार बताया तथा सभी को खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने छात्रों के साथ मिलकर कई खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।