गोंडा जिले के तरबगंज थाने में तैनात दरोगा इंद्रेश यादव की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्नान करने के बाद उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। इस पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए। इलाज के दौरान ही तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर के जिले सहजनवा थाना के बरहुवां गांव निवासी इंद्रेश यादव वर्ष 1994 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक वर्ष पहले उन्हें दरोगा के पद पर पदोन्नति मिली थी। इसके बाद उनकी तैनाती तरबगंज थाने में कर दी गई थी।
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। परिजन गोरखपुर से रवाना हो गए हैं। वह अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी छोड़ गए हैं।