फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे तक मिलेगा मुफ्त इलाज

Fri, 29 Jan 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल और लोहिया संस्थान के एकीकरण के बाद नवीन इमरजेंसी में मरीजों को 48 घंटे तक मुफ्त इलाज मिलेगा। नवनियुक्त मुख्यमंत्री के ओएसडी ने ये प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था से उन मरीजों को निशुल्क इलाज मिलेगा जो इमरजेंसी में बेसुध हालत में पहुंचते हैं पर भर्ती फीस के अभाव में इलाज शुरू नहीं हो पता है।

मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में ये व्यवस्था उन गंभीर मरीजों के लिए लागू की जाएगी जो इमरजेंसी में पहुंचते हैं लेकिन पैसे के अभाव में उनका इलाज शुरू नहीं हो पाता है, शुरुआत के 48 घंटे तक मुफ्त इलाज से उन्हें सहूलियत मिलेगी।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल और संस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। मरीज के परिवारीजन जब संस्थान पहुंचेंगे तो दो दिन के बाद इलाज पर लगने वाला खर्च वसूला जाएगा।
विज्ञापन


इस सुविधा को शुरू कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और अलग से बजट की मांग की गई है। जानकारी हो कि संस्थान और अस्पताल के एकीकरण के बाद 150 बेड का इमरजेंसी कांप्लेक्स लोहिया अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में बनाया जाना है।

इमरजेंसी में सुपर स्पेशिएलिटी ट्रीटमेंट की व्यवस्था रहेगी जहां रेफर किए गए मरीजों या सक्षम मरीजों को भर्ती होने के बाद से भी इलाज का शुल्क अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें