फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधुनिक रसोई से लोहिया के मरीजों को मिलेगा बेहतर भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब मरीजों को आधुनिक किचन से तैयार ताजा व पौष्टिक भोजन मिलेगा। इसके लिए हॉस्पिटल ब्लॉक में आधुनिक रसोई बनाने का काम शुरू हो गया है। निर्माण इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद रसोई का निरीक्षण किया था। उन्होंने इसके लिए उपयुक्त व पर्याप्त स्थान की खोज शुरू की थी। हॉस्पिटल ब्लॉक में रैन बसेरे के पास स्थान चिह्नित किया गया है। निर्माण शुरू हो गया है। यहां सफाई भी हो गई है। इससे मरीजों को बेहतर भोजन देने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें