फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 340 सफल छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 26 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस माैके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी के मेधावियों के साथ बीएससी नर्सिंग और एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन के विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान करेंगी।

संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने बताया कि समारोह में चांसलर और डायरेक्टर मेडल भी दिए जाएंगे।

समारोह में यूनेस्को चेयर इन बायो-एथिक्स के भारतीय कार्यक्रम के राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रमुख डॉ. वेद प्रकाश मिश्र मुख्य अतिथि होंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें