फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान बनेगा पीडियाट्रिक इमरजेंसी प्रशिक्षण का केंद्र

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह के मुताबिक, संस्थान में पीडियाट्रिक इमरजेंसी प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र की शुरुआत की जाएगी। वह शुक्रवार को संस्थान में शुरू हुए पीडियाट्रिक इमरजेंसी सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

एम्स भोपाल के निदेशक प्रो. अजय सिंह ने कहा कि पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा में शामिल किया जाना चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव मिश्रा ने कहा कि बच्चों के आपातकालीन रोग प्रबंधन में प्रारंभिक और संरचित प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। इससे देश में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है। इस माैके पर पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. प्रशांत महाजन के साथ ही डॉ. आमी शाह (यूएसए), और डॉ. शॉभित जैन (टेक्सास, यूएसए) ने बच्चों की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञता पर चर्चा की। सम्मेलन तीन अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें