फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोबोटिक सर्जरी में लोहिया संस्थान की उपलब्धि, 200 ऑपरेशन पूरे

विज्ञापन
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में यूरोलॉजी से जुड़ी 200 रोबोटिक सर्जरी पूरी हो चुकी हैं। इनमें 80 प्रतिशत ऑपरेशन कैंसर मरीजों के किए गए हैं। संस्थान के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर राम दयाल ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश के किसी दूसरे मेडिकल संस्थान में यूरोलॉजी से जुड़ी इतनी बड़ी संख्या में रोबोटिक सर्जरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

डॉ. दयाल ने बताया कि इस सर्जरी में डॉक्टर विशेष कंसोल से रोबोटिक उपकरणों को नियंत्रित करते हैं। इससे शरीर के भीतर बेहद सटीक तरीके से ऑपरेशन करना आसान होता है। कैंसर के ऑपरेशन में ट्यूमर निकालने के साथ आसपास के महत्वपूर्ण अंगों और ऊतकों को बचाने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें