फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनसंख्या के आधार पर लोधी समाज को मिले भागीदारी

Mon, 09 Feb 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में रविवार को अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से स्वामी ब्रम्हानंद शैक्षणिक उन्नयन एवं सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी हुई। इसमें अवंती चेतना पत्रिका का विमोचन हुआ। मुख्यअतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि देश-प्रदेश में लोधी की जनसंख्या अधिक है लेकिन संख्या के आधार पर भागीदारी नहीं है। जनसंख्या के आधार पर राजनीति और सरकार में भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीएल वर्मा ने सामाजिक ढांचे को मजबूत करने व शिक्षा को बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो समाज शिक्षित एवं संगठित नहीं रहता उस समाज का विकास नहीं हो सकता। इसलिए शिक्षित बनें और संगठित होकर रहें। महासभा के प्रदेश महामंत्री विजय लोधी ने कहा कि साल 2011 की जनगणना में लोधी समाज की आबादी नौ प्रतिशत के करीब रही और इसकी संख्या में इजाफा भी हुआ। लेकिन, संख्या के आधार पर सरकार और राजनीति क्षेत्र में भागीदारी न के बराबर है। हमारी मांग है कि सरकार रोजगार, नौकरी और अन्य क्षेत्रा में बराबर की भागीदारी दें। विधायक टी राजा ने कहा कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया नहीं गया होता तो श्री राम मन्दिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त नहीं होता। लोधी समाज की संख्या को देखते हुए किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा संगठन एवं सत्ता में भागीदारी नहीं मिलती है। हमारी मांग है हर क्षेत्र इसकी भागीदारी बढ़े। कार्यक्रम में विधायक विपिन कुमार वर्मा, डीसी वर्मा,अनीता राजपूत व अन्य शामिल हुए।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा की ओर से संगोष्ठी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें