उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने के समय में बदलाव हुआ है। प्रदेश सरकार की ओर से अनलॉक को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के बाद प्रदेश में शराब की दुकानें अब सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी।
आबकारी विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
अनिल कुमार की ओर से बताया गया है कि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट को छोड़कर अन्य स्थानों पर जो भी देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर व भांग की लाइसेंस वाली दुकानें, मॉडल शॉप, सीएसडी कैंटीनों से शराब की बिक्री सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक हो सकेगी।
लॉकडाउन से पहले शराब की बिक्री का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक का था। दूसरे लॉकडाउन के बाद जब शराब की दुकानें खोली गईं तो यह समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक कर दिया गया था। क्योंकि शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक आम लोगों के लिए निकलने और दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध था।