फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वनटाइम टैक्स भरने के लिए लेना पड़ रहा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। व्यावसायिक वाहनों का एकमुश्त टैक्स जमा करने का नियम वाहन स्वामियों पर भारी पड़ रहा है। उन्हें महंगी ब्याज दरों पर ऋण लेकर टैक्स जमा करना पड़ रहा है। एक महिला ऐसी ही शिकायत लेकर ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ पहुंची।
विज्ञापन


राजकुमारी पाल के पास व्यावसायिक वाहन यूपी 32 क्यूटी 2052 है, जिसे उनके पति चलाते थे। वह बीमार हुए तो वाहन खड़ा हो गया। ईएमआई तक नहीं जमा हो पा रही है। इसी बीच सरकार ने व्यावसायिक वाहनों पर वन टाइम टैक्स का नियम लागू कर दिया। उनकी गाड़ी पर टैक्स और फाइन लगाकर 93648 रुपये हुआ है। इसे जमा करने के लिए उन्हें एक लाख रुपये का लोन लेना पड़ रहा है। उनसे एक लाख के लोन पर 33 हजार ब्याज मांगा जा रहा है। उन्होंने एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार से उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। कहा कि वह बकाया टैक्स जमा कर देंगी, लेकिन एकमुश्त जमा करना उनके लिए बेहद मुश्किल है। राजकुमारी पाल की ही तरह कई वाहन स्वामी आरटीओ और एआरटीओ से मिलकर इसी तरह तरह की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें