लखनऊ। एबीए अकादमी ने सुपर गोल्डन बास्केटबाॅल लीग के दो वर्गाें में जीत दर्ज की। शहर के एलडीए स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई थ्री-ऑन-थ्री बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतियोगिता के अंडर-12 बालक वर्ग में टीम ने जनता कॉलेज को 5-4 और अंडर-14 बालक वर्ग में भी जनता इंटर कॉलेज को 4-3 से मात दी।
बारिश से प्रभावित प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में तीन मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत बॉलर्स क्लब ने एलीट क्लब ए, दूसरे मुकाबले में एलीट क्लब बी ने गोयनका क्लब और विद्याज्ञान क्लब ने बैलेर्स क्लब ने को हराते हुए पूरे अंक प्राप्त किए।