उपभोक्ताओं को आसान कर्ज उपलब्ध कराने के लिए यूनियन बैंक ऑफ
इंडिया ने एक दिवसीय ऋण मेले का आयोजन किया है।
यूनियन बैंक के सीएमडी
अरुण तिवारी शुक्रवार दोपहर तीन बजे मोतीमहल ग्राउंड पर मेले का उद्घाटन
करेंगे। सीएमडी यूपी और उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
उनके साथ चीफ
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसके जैन भी मौजूद रहेंगे। सीएमडी ने बताया कि मेले
में 1000 से ज्यादा लाभार्थियों को वित्तीय समावेशन के अधीन ऋण प्रदान
किया जाना है।
इसके अलावा यूपी में बैंक के लखनऊ और वाराणसी रीजन के
अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। यूपी और उत्तराखंड में 14 नई शाखाओं का
शुभारंभ दो दिन में किया जाना है।
बैंक की यूपी और उत्तराखंड में इस समय 877 शाखाएं और 1073 एटीएम हैं। इनसे कुल 42,000 करोड़ रुपये का व्यवसाय है।