फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवास विकास कार्यालयों में लोन मेला कल

विज्ञापन
आवास विकास परिषद। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। जो लोग आवास विकास परिषद के फ्लैट छूट के साथ खरीदना चाहते हैं या खरीद चुके हैं उनके लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद ऐसे आवंटियों की सुविधा के लिए शनिवार को लखनऊ सहित प्रदेश भर के अपने कार्यालयों में लोन मेला लगाने जा रहा है।
विज्ञापन




आवास विकास परिषद इस समय 60 दिन में फ्लैट की पूरी कीमत जमा करने वाले खरीदारों को 15 प्रतिशत की छूट दे रहा है। यह विशेष योजना 30 अक्तूबर से चल रही है और 31 जनवरी तक चलेगी। आवास आयुक्त डाॅ. बलकार सिंह ने बताया कि लोन मेला आवंटियों की सहूलियत के लिए लगाया जाएगा ताकि उनको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद स्थित आवास विकास कार्यालयों में लोन मेला लगाया जाएगा। इसमें सभी प्रमुख बैंकों के स्टाल लगेंगे जहां आवंटी आसानी से लोन करा सकेंगे। मौके पर ही आवंटी को लोन के लिए एनओसी भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें