फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन में लोडर ने मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गौरियाकला गांव के पास खड़ी यूपीडा की पेट्रोलिंग कार में शुक्रवार तड़के लोडर ने टक्कर मार दी। घटना में यूपीडा टीम के कर्मचारी हरदोई के बिलग्राम निवासी हेमनाथ (50), हरदोई के मल्लावां निवासी महेश सिंह (53), औरास दिपवल के सज्जाद अली (35) और लखनऊ के मड़ियांव निवासी तेजपाल (40) कर्मचारी घायल हो गए। पांचों को औरास सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तेजपाल की हालत गंभीर है। लोडर चालक दुबग्गा निवासी राकेश कुमार (35) केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तीन बजे निजी बस खराब हो गई थी। इस सूचना पर यूपीडा और पीआरवी की गश्ती टीमें मौके पर पहुंची थीं। पीआरवी टीम तो लौट आई थी, लेकिन यूपीडा की टीम वहीं खड़ी रही। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार ने बताया कि आशंका है कि लोडर चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। लोडर चालक को भी गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें