फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टायर फटने से लोडर पलटा, दो की मौत, आठ घायल

Sat, 26 Oct 2024 06:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे पर शनिवार सुबह टायर फटने से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो फूल विक्रेताओं की मौत हो गई, जबकि घायल हुए आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीतापुर से दस लोग शनिवार तड़के फूल लादकर लोडर गाड़ी से लखनऊ फूल मंडी बेचने आ रहे थे। बीकेटी में आद्य लॉन के पास अचानक लोडर का पिछला टायर फट गया। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तंबौर दतुनी गांव निवासी दीनबंधु (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राजू, पोता परमांनद, महेश, उनके पिता रामखेलावन, सुनील, सरजू, इंद्र कुमार,बेचेलाल, शिवपूजन घायल हो गए।
हादसे के बाद लोडर चालक उमेश भाग निकला। लोगों ने लोडर में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महेश और उनके पिता रामखेलावन को डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा में महेश (22) को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



फूलों की गठरी लेकर कूद गए परमानंद
हादसे के वक्त दीनबंधु का पोता परमानंद लोडर के पीछे लदी फूलों की गठरी के पास बैठा था। उन्होंने बताया कि टायर फटने के बाद लोडर जैसे ही अनियंत्रित हुआ वह फूलों की गठरी लेकर वाहन से कूद गए। इसलिए उनकी जान बच गई। दीनबंधु के परिवार में पत्नी सुशीला बेटे रामू और राजू है। महेश के परिवार में पिता भाई कपिल संजीव है व मां रामेश्वरी हैं।

खराब टायर की वजह से हुआ हादसा
लोडर पर सवार लोगों का आरोप है कि गाड़ी का पिछला टायर काफी खराब था और कई जगह कट लगे थे। इसी की वजह से अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें