फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 26 Oct 2024 05:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा निवासी महिला ने डॉक्टर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में महिला ने शोहदे पर दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दुबग्गा थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दुबग्गा निवासी महिला के मुताबिक, 22 अक्तूबर को तबीयत खराब होने पर वह रात आठ बजे राम लखन नामक क्लीनिक गई थीं, वहां कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर डॉक्टर राम लखन उनका हाथ पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध पर हत्या करने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता बचकर भाग निकलीं।
इसके अलावा दुबग्गा के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक 17 अक्तूबर को रात करीब नौ बजे वह खेत गई थीं। आरोप है कि लौटते समय सूरज ने उनका पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर गंदी हरकत करने लगा। खींचतान में मुंह से कपड़ा हटने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो ग्रामीण मदद को दौड़े। यह देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक दोनाें मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें