लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) में नौकरी पाने के लिए किसी को पैसा न दें। यह अलर्ट एलएमआरसी ने जारी किया है। कहा, मेट्रो में भर्ती बाहरी एजेंसी के जरिये ऑनलाइन व पारदर्शी तरीके से पूरी की जाती है। अगर कोई इस बाबत पैसे मांगे तो कार्यालय समय में फोन नंबर 0522-2304014, 15 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
बता दें, लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर इन दिनों धोखाधड़ी करने वाले कई गैंग सक्रिय हैं। इस बाबत लखनऊ मेट्रो को लगातार शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रबंधन के संज्ञान में यह आया है कि कुछ अवांछनीय तत्व और धोखेबाज एजेंसियां लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के लिए युवाओं को लालच दे रही हैं। मौजूदा समय में एलएमआरसी में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
4 of 5
ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले खुद को एलएमआरसी का अधिकारी या स्टाफ बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा भी वसूल कर रहे हैं। लखनऊ मेट्रो ने युवाओं से ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के झांसे में न आने की सलाह दी है।
श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती सिर्फ योग्यता के आधार दी जाती है। सिर्फ न्यूनतम आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल किया जाता था। इसके बाद मेट्रो किसी भी अभ्यर्थी से कोई पैसा नहीं मांगता है।